{"_id":"65fb22155792bb6f690125f6","slug":"it-rained-with-strong-wind-there-was-power-failure-for-about-six-hours-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-111645-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही
Wed, 20 Mar 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
- कहीं जंपर कट गया तो कहीं फाल्ट की समस्या आई
- चार डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा
- किसानों की चिंता बढ़ी, तेज बारिश हुई तो फसलों को होगा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार की सुबह अचानक मौसम में बदलाव आ गया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इस दौरान हल्की बारिश हुई। किसान तेज बारिश की आशंका से परेशान नजर आए। साथ ही पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। जिसके कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। लोग ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। इस बीच पूरे दिन बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कहीं जंपर कट गया तो कहीं फाल्ट की समस्या आई। जिसे ठीक करने में बिजलीकर्मी जुटे रहे।
अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। जिससे ठंड का असर दिखाई दिया। जो लोग ऊनी कपड़े रख चुके थे, उन्हें ऊनी कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा। दिन में करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह 10 बजे बिजली कटी तो चार बजे के करीब बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। इससे शहर के बंजरिया, नेदुला, अंसार टोला, गोला बाजार, टीचर्स कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र आदि प्रभावित रहा।
आंधी व पानी से फसलों को नुकसान
धनघटा। बुधवार के दोपहर बेमौसम हुई बारिश और तेज हवा चलने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। पकने की कगार पर पहुंची गेहूं की फसल कई जगह गिर गई है।
बुधवार को सुबह से ही आसमान पर बादल मंडराना शुरू हो गए थे। हवा चलने के कारण गेहूं की फसल ने जमीन पकड़ लिया। किसान रामकृष्ण पांडेय, राम केश यादव, दयाराम, झिनक, रामशंकर, राधेश्याम राधिका आदि का कहना है कि गेहूं और सरसों की फसल जमीन पकड़ ली है, उनका पैदावार निश्चित रूप से प्रभावित होगा। इस वर्ष अच्छी पैदावार होने की संभावना थी। जिस पर मौसम में पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव आया है। बारिश हल्की हुई है। तेज हवा के चलते फसलों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है। यदि तेज बारिश हुई तो नुकसान जरूर होगा।
पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी