फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It is mandatory to submit the SIR form to the BLO within the stipulated time.

Sant Kabir Nagar News: समय सीमा में बीएलओ के पास एसआईआर फॉर्म जमा करना अनिवार्य

Tue, 25 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to submit the SIR form to the BLO within the stipulated time.
मेंहदावल। एसआईआर प्रक्रिया के तहत, बीएलओ के पास फॉर्म भरवाने के लिए केवल नौ दिन बचे हैं। मतदाता ऑनलाइन गणना प्रपत्र भी भर सकते हैं। समय सीमा में फॉर्म जमा करना अनिवार्य है ताकि सभी योग्य नागरिक एसआईआर प्रक्रिया में भाग ले सकें।
विज्ञापन


मंगलवार को एईआरओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं को फॉर्म (गणना प्रपत्र) वितरित किए जा चुके हैं। अभी तक करीब 60 प्रतिशत प्रपत्र मतदाताओं ने भरकर जमा कर दिए हैं। इसको बीएलओ ऑनलाइन फीड कर रहे हैं। वितरण एवं संकलन की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। उन्होंने बताया सभी फॉर्म निर्धारित समय सीमा तक जमा किए जाने है। प्रतिदिन कम से कम 200 प्रपत्र एकत्रित किए जाएं। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे एसआईआर के मूल प्रावधानों के अनुसार ही कार्य करें। उन्होंने बताया एसआईआर में किसी भी प्रकार का नाम घटाने या नई प्रविष्टि जोड़ने की प्रक्रिया नहीं की जा रही है। बल्कि 2003 की मूल मतदाता सूची से मिलान के आधार पर प्रत्येक परिवार के मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन

-----
बीडीओ ने एसआईआर की प्रगति की ली जानकारी
बेलहर। क्षेत्र में इन दिनों एसआईआर फॉर्म भरने का अभियान तेजी से चल रहा है। बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा, एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने भ्रमण कर कार्य तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत अमरडोभा, बेलवा सेगर, समन्था, मनैतापुर, पिपरा प्रथम, पड़िया, औरहिया मंझरिया और मनैतापुर सहित कई गांवों में कार्य जोर-शोर से जारी है। ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप ने बताया कि बेलवा सेंगर और समन्था के बूथ संख्या 126 व 27 पर अब तक लगभग 400 फॉर्म ऑनलाइन किए जा चुके हैं। बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधुसिंह और कमला देवी, रीता, सुशीला, सुनीता देवी ने बताया कि फॉर्म भरने में काफी समय लग रहा है, लेकिन अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। वहीं, बूथ पर पहुंचे ग्रामीण विपिन सिंह, प्रेमशंकर और रामसूरत ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम सूची से न छूटे, इसलिए वे फॉर्म भरने और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed