{"_id":"653abcaf2e53b5462600a7a7","slug":"isro-scientist-dr-vijay-kumar-verma-honored-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4693-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इसरो के वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार वर्मा का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इसरो के वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार वर्मा का हुआ सम्मान
Fri, 27 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक डॉक्टर विजय कुमार
संतकबीरनगर। कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक डॉक्टर विजय कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया।
वैज्ञानिक डॉक्टर विजय कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्रों को बड़े से बड़ा लक्ष्य लेकर अध्ययन करना चाहिए। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनेक महापुरुषों की जीवनी को पढ़ना चाहिए, जिससे संपूर्ण जीवन का अनुभव कुछ ही दिनों में आप सब प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रारंभिक 10 वर्षों में जितना भी आनंद प्राप्त करना चाहते हैं उतना प्राप्त कर सकते हैं लेकिन 10 से 25 वर्ष तक कठोर स्वाध्याय करना चाहिए क्योंकि संपूर्ण जीवन इसी पर आधारित है। इससे हम बड़ा सा बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह सौरभ ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम अनुशासन का होना जरूरी है। बिना अनुशासन के तथा बिना संस्कार के किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं की जा सकती। प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रहरि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा, गोविंद, अखिलेश, अरविंद, दिनेश, करुणेश, साधना, विकास, तेज बहादुर समेत अन्य मौजूद रहे।