{"_id":"6387a38bd0aac50a5b59460c","slug":"irregularities-found-in-the-investigation-license-of-the-shop-suspended-khalilabad-news-gkp4592931160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जांच में मिली गड़बड़ी, दुकान का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जांच में मिली गड़बड़ी, दुकान का लाइसेंस निलंबित
Thu, 01 Dec 2022 02:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 02:07 PM IST
सार
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश के क्रम में निरीक्षण की कार्रवाई भविष्य में भी चलती रहेगी, ताकि किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक निर्धारित मूल्य पर प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि नियम विरुद्ध कार्य करने वाले बीज, उर्वरक, कीटनाशक व्यापारियों पर सुसंगत धाराओं में केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
मोंहदावल में बीज की दुकान पर जांच करते जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
संतकबीरनगर डीएम की गठित अलग-अलग टीमों ने तीनों तहसील क्षेत्रों में बुधवार को खाद-बीज की 22 दुकानों पर छापा मारा। स्टॉक और मौके की जांच में यूरिया की मात्रा में अंतर पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए बिक्री पर रोक लगा दी गई। जबकि दूसरे दुकानदार बीज बिक्री का प्राधिकार पत्र नहीं दिखा पाए। टीम ने दुकान सील करा दिया। टीम ने बीज के 19 नमूने भी जुटाए।
विज्ञापन
मेंहदावल के एसडीएम योगेश्वर सिंह और जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने प्रवीण बीज भंडार बेलहर कला का निरीक्षण किया। दुकानदार की ओर से बीज बिक्री प्राधिकार पत्र नहीं दिखाने की वजह से प्रतिष्ठान को सील करा दिया।
विज्ञापन
एग्री जंक्शन बेलहर कलां के उर्वरक बिक्री केंद्रों पर पीओएस मशीन में उर्वरक स्टॉक जांच करने पर पाया गया कि यूरिया 45 बोरी है। जबकि मौके पर मात्र आठ बोरी यूरिया मिली। उर्वरक का लाइसेंस निलंबित करते हुए बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। बनवार ट्रेडर एवं एग्री जंक्शन बेलहर खुर्द के अभिलेख पूर्ण नहीं होने पर चेतावनी दी गई। भविष्य में सुधार नहीं करने पर कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन
एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी व उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह ने चार दुकानों की जांच की। बीज के आठ नमूने जुटाए। एसडीएम धनघटा डॉ. रवींद्र कुमार व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने टीम के साथ दीप किसान सीड्स, विनोद सीड कंपनी, शिवम बीज भंडार समेत छह दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीज के नमूने जुटाए।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश के क्रम में निरीक्षण की कार्रवाई भविष्य में भी चलती रहेगी, ताकि किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक निर्धारित मूल्य पर प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि नियम विरुद्ध कार्य करने वाले बीज, उर्वरक, कीटनाशक व्यापारियों पर सुसंगत धाराओं में केस भी दर्ज कराया जाएगा।