{"_id":"6542a6f839993621fb003467","slug":"investigation-will-be-done-in-the-development-works-of-chamarasan-village-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4988-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चमरसन गांव के विकास कार्यों में की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चमरसन गांव के विकास कार्यों में की होगी जांच
Thu, 02 Nov 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक की ग्राम पंचायत चमरसन में विकास कार्यों की जांच के लिए टीम ने चार नवंबर की तिथि निर्धारित की है। जांच अधिकारी ने बीडीओ को पत्र लिखकर ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। बीडीओ ने एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव को पत्र का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
दो जून 2023 को चमसरन गांव के जोखन प्रसाद ने गांव के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाकर डीएम को शपथपत्र के साथ शिकायत पत्र सौंपा था। डीएम ने शिक़ायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार और सहायक अभियंता नलकूप खंड पंकज चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया है। डीएम ने जांच कर जांच रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके लिए भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार ने बीडीओ को पत्र लिखा और कहा है कि ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को जांच में सहयोग करने को कहें। बीडीओ को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है, जिससे जांच सही रूप से की जा सके।
संयुक्त बीडीओ ओपी सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव को जांच अधिकारी के पत्र का अनुपालन करने को कहा गया है। ग्राम सचिव के माध्यम से ग्राम प्रधान को जानकारी दी गई है।