फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigation of 28 fertilizer shops, notice to three

Sant Kabir Nagar News: 28 उर्वरक के दुकानों की जांच, तीन को नोटिस

Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 28 fertilizer shops, notice to three
फोटो सहित
विज्ञापन

- आठ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने एवं खाद्य बीज की गुणवत्ता को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर कृषि विभाग एवं प्रशासन की टीम ने उर्वरक दुकानों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से कुल 28 दुकानों की जांच की गई, जिनमें आठ नमूने लिए गए। वहीं तीन दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
मेंहदावल में भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह व एसडीएम मेंहदावल की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कुल सात उर्वरक की दुकानों की जांच की गई। साथ ही एक नमूना लिया गया। इसी तरह तहसील धनघटा में कुल छह दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से तीन नमूने लिए गए। वहीं एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस दिया गया। तहसील खलीलाबाद में कुल 15 दुकानों का निरीक्षण कर चार नमूने एनपीकेएस व एसएसपी के लिए गए। साथ ही दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


इनमें मौर्य खाद भंडार को दुकान बंद करने तथा शिवजी खाद भंडार को स्टॉक बोर्ड में खाद की मात्रा नहीं प्रदर्शित करने के कारण नोटिस दिया गया। इस प्रकार जिले में उर्वरकों जांच के लिए हुई औचक छापा मारकर कुल 28 दुकानों की जांच कर कुल तीन दुकानों को नोटिस जारी किया गया, जबकि कुल आठ नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए प्रेषित किया जा रहा है। अगर नमूने का परिणाम अधोमानक पाया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed