{"_id":"6a87471217d5b3739b0ab216","slug":"accusation-of-defaming-a-young-woman-by-posting-her-photo-on-social-media-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155841-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर युवती को बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर युवती को बदनाम करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर उसकी 18 वर्षीय बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने जानकारी दी कि उसकी बेटी की बातचीत हाड़ापार निवासी संदीप से होने लगी थी।
इसकी जानकारी होने पर परिजन ने बेटी को मना किया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसकी बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम करना शुरू कर दिया।