Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Interlocking damaged in six months, villagers angry

Sant Kabir Nagar News: छह माह में क्षतिग्रस्त हुई इंटरलॉकिंग, ग्रामीणों में नाराजगी

Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Interlocking damaged in six months, villagers angry
मेंहदावल विकास खंड के सांडे खुर्द गांव में जर्जर सड़क। संवाद
मेंहदावल। विकास खंड के साड़े खुर्द गांव में अंगद के ढाला से गणेश सिंह के घर तक बनाई गई इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। महज छह महीने में ही यह उखड़ने लगी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क का निर्माण मानक के हिसाब से नहीं किया गया। इसके कारण यह जल्द ही टूट गई। उनका कहना है कि इस रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और वाहन चलाना तो दूर की बात है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे यह जल्द ही टूट गया। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीओ मेंहदावल एडीओ अभिनव वत्स ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि मानक के अनुसार सड़क का निर्माण नहीं मिला तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed