{"_id":"63cad4921d07fd169c731d81","slug":"inter-block-level-team-will-check-the-eligibility-of-prime-minister-s-residence-khalilabad-news-gkp464943515-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंतर ब्लॉक स्तरीय टीम जांचेगी प्रधानमंत्री आवास की पात्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंतर ब्लॉक स्तरीय टीम जांचेगी प्रधानमंत्री आवास की पात्रता
विज्ञापन
अंतर ब्लॉक स्तरीय टीम जांचेगी प्रधानमंत्री आवास की पात्रता
डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने गठित की टीम, 25 जनवरी तक मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में पात्रों को अपात्र और अपात्रों को पात्र बनाने की शिकायतें डीएम के समक्ष लगातार आ रही हैं। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने अंतर ब्लॉक स्तरीय टीमें गठित की है। ये टीमें प्रधानमंत्री आवास की पात्रता की जांच कर 25 जनवरी तक परियोजना निदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।
आवास प्लस की स्थायी पात्रता सूची में 25,858 लाभार्थियों का नाम शामिल है। शासन के निर्देश पर बीडीओ स्तर से टीमें गठित कर पात्रता की जांच कराई गई। जांच में 12,946 लाभार्थी अपात्र पाए गए। डीएम से लेकर सीडीओ तक लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं कि सत्यापन टीम ने मनमानी की है।
सीडीओ संत कुमार ने बताया कि स्वीकृत और चयनित आवास के लाभार्थियों के साथ अपात्र बताते हुए जिनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं, उनकी भी पात्रता की जांच कराई जाएगी। बघौली ब्लॉक में आवास की जांच करने की जिम्मेदारी सांथा ब्लॉक के एडीओ पंचायत और वहां के समस्त ग्राम सचिवों को दी गई है। बेलहर कला ब्लॉक में आवासों की जांच नाथनगर ब्लॉक के एडीओ पंचायत और वहां के समस्त ग्राम पंचायत सचिव करेंगे।
विज्ञापन
हैंसर बाजार ब्लॉक में आवासों की जांच बघौली ब्लॉक के एडीओ पंचायत और वहां के समस्त ग्राम पंचायत सचिव करेंगे। खलीलाबाद ब्लॉक में आवासों की जांच करने की जिम्मेदारी बेलहर कला के एडीओ पंचायत और वहां के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को दी गई है। मेंहदावल ब्लॉक में आवासों की जांच की जिम्मेदारी सेमरियावां ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत और वहां के समस्त सचिवों को सौंपी गई है।
नाथनगर ब्लॉक में आवासों की जांच खलीलाबाद ब्लॉक के एडीओ पंचायत और वहां के समस्त सचिव करेंगे। पौली ब्लॉक में आवासों की जांच की जिम्मेदारी मेंहदावल ब्लॉक के एडीओ पंचायत और वहां के समस्त सचिवों को दी गई है। सांथा ब्लॉक में आवासों की जांच पौली ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत और वहां के समस्त सचिवों को दी गई है।
सेमरियावां ब्लॉक में आवासों की जांच हैंसर बाजार में तैनात एडीओ और वहां के समस्त सचिवों को सौंपी गई है। पारदर्शिता के लिए संबंधित ब्लॉक के किसी भी कर्मचारी को शामिल नहीं किया गया है।