{"_id":"6828d231a4c43a0d180c778d","slug":"instructors-and-shikshamitras-will-teach-yoga-fitness-and-social-responsibility-to-children-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-132764-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों को योग, फिटनेस और सामाजिक दायित्व सिखाएंगे अनुदेशक व शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों को योग, फिटनेस और सामाजिक दायित्व सिखाएंगे अनुदेशक व शिक्षामित्र
Sat, 17 May 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 17 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। शिक्षा क्षेत्र मेंहदावल में 72 अनुदेशक, शिक्षा मित्र परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश में बच्चों को नए अनुभवों की खोज करने व दोस्त बनाने तथा कुछ करके सीखने का अवसर प्रदान करने के तरीके बच्चों के लिए होने वाले समर कैंप में सिखाएंगे। शनिवार के कंपोजिट विद्यालय डुमरिया बाबू में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को समर कैंप में उनके दायित्वों के विषय में बताते हुए बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने कहा।
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के तहत बच्चों में सार्थक और सृजनात्मक वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से 21 मई से 15 जून के बीच में उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। समर कैंप के आयोजन की अवधि में ब्लॉक के 36 उच्च प्राथमिक विद्यालयों और एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में होने वाले समर कैंप में की जाने वाली गतिविधियों में योग, फिटनेस, सांस्कृतिक विरासत, समाज में योगदान, डिजिटल कौशल, पर्यावरण तथा बागवानी, विज्ञान व स्टेम, प्रौद्योगिकी प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियां, राष्ट्रीय एकता, जल तथा ऊर्जा संरक्षण, संगीत रंगमंच-नाटक तथा कार्यशालाएं शामिल रहेंगी।
इस दौरान बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन गुड़, चिक्की, लड्डू आदि भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य परियोजना कार्यालय के सुझाव के अनुसार शिक्षक भी कैंप आयोजन में प्रतिभाग कर अपनी विशेषज्ञता और कौशल सिखाकर बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने में सहयोग दें सकते हैं। इससे बच्चे समर कैंप में छुट्टियों का आनंद उठाते हुए अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकेंगे।