{"_id":"6455469f2a498aa9ed0ed66a","slug":"instructions-to-improve-arrangements-at-booth-khalilabad-news-c-7-1-153773-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बूथ और मतगणना स्थल पर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बूथ और मतगणना स्थल पर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश
Fri, 05 May 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव में 11 मई को होने वाले मतदान और 13 मई को होने वाली मतगणना को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने मतदान केंद्र व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी सबसे पहले श्री जगदगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल, प्राथमिक विद्यालय बरगदवा माफी धर्मसिंहवा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बेलहर के मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के लिए बूथों व स्ट्रांग रूम पर की गई व्यवस्थाओं विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय, रैंप आदि को देखा।
मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार के साथ सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मेंहदावल योगेश्वर सिंह, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, एसओ रविंद्र कुमार सिंह, एसओ धर्मसिंहवा अनिल कुमार, एसओ बेलहरकला अमित कुशवाहा, पीआरओ जितेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।