फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to fix the drainage system

Sant Kabir Nagar News: जल निकासी की व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश

Mon, 01 Jul 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions to fix the drainage system
- नोडल अधिकारी ने निकायों के विकास कार्यों की किया समीक्षा
विज्ञापन

- नाला सफाई, पेयजल, जल निकासी का जाना हाल
-निरीक्षण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नोडल अधिकारी बस्ती मंड़ल बस्ती व विशेष सचिव डॉक्टर दीपक कोहली ने रविवार को निरीक्षण भवन खलीलाबाद में नगर निकायों के नाला व नालियों की सफाई, शुद्ध पेयजलापूर्ति एवं जल निकासी की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण करके जल निकासी की व्यवस्था को सही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक कोहली ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के मोहल्ला मड़या में स्थित जलजमाव का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र जल जमाव की स्थिति का निस्तारण कराए। अन्य स्थानों पर भी नाला व नालियों की साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान रखा जाए, कहीं पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए और जल भराव वाले स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का विशेष रूप से प्रयोग हों। नोडल अधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि अपने-अपने निकायों में जल निकासी की व्यवस्था को देख लें। किसी भी स्थिति में जल जमाव न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सर्किट हाउस में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार भारती, अमित सिंह ईओ बेलहरकला, अवनीश यादव ईओ हरिहरपुर, उमेश कुमार ईओ हैंसर बाजार एवं मेंहदावल, बखिरा तथा धर्मसिंहवा के ईओ, निकाय सहायक राम स्वरूप मौर्या सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed