फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to expedite the disposal of pending investigations

Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 24 Apr 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the disposal of pending investigations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें विवेचकों से मामलों की प्रगति की जानकारी ली और अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई।

एएसपी ने निर्देश दिए कि सभी विवेचक अपने-अपने प्रकरणों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विवेचना में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक मामले में साक्ष्यों का समुचित संकलन करते हुए विधिक प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई की जाए। उन्होंने गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के भी निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed