{"_id":"67b37c466761151a4b093dca","slug":"instructions-to-dispose-of-maximum-cases-in-national-lok-adalat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128722-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण के निर्देश
Mon, 17 Feb 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोक अदालत के नोडल अफसर कृष्ण कुमार पंचम ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। नोडल अफसर कृष्ण कुमार ने कहाकि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार से शिविरों को आयोजन भी किया जा रहा है। तमाम पराविधिक स्वयं सेवकों को पंपलेट एवं स्टीकर के जरिये प्रचार प्रसार करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
नोडल ऑफिसर एवं अपर जिला जज कृष्ण कुमार ने न्यायिक अधिकारियों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें।