फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to complete the work of Sainik Kalyan Bhawan by 31st

Sant Kabir Nagar News: सैनिक कल्याण भवन का कार्य 31 तक पूरा करने के निर्देश

Fri, 12 Dec 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the work of Sainik Kalyan Bhawan by 31st
संतकबीरनगर। निर्माणाधीन सैनिक कल्याण भवन का डीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने पाया कि आंतरिक सड़कों का निर्माण अधूरा है। मिट्टी भराई का कार्य भी शेष है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के सहायक अभियंता व अवर अभियंता को 31 दिसंबर तक भवन के हस्तांतरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक कल्याण भवन के निर्माण से पूर्व सैनिकों को एक ही छत के नीचे समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरपी मिश्रा (अवकाश प्राप्त कर्नल), सहायक अभियंता यूपीसिडको, अवर अभियंता यूपीसिडको सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed