{"_id":"667c6aff0e15eff53b0ff964","slug":"instructions-to-complete-the-incomplete-house-soon-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-116694-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधूरे आवास को जल्द पूरा कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधूरे आवास को जल्द पूरा कराने के निर्देश
Thu, 27 Jun 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
-बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक पर बुधवार को बीडीओ रूप नारायण भारती ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। बीडीओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता श्रेणी में आने वालों का नाम छूट गया तो संबंधित सचिव पर कड़ी कार्रवाई होगी। बीडीओ ने ग्रामवार चयन प्रक्रिया की समीक्षा की। आवास के लाभार्थियों के अधूरे आवास जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बीडीओ रूप नारायण भारती ने ब्लॉक पर आयोजित समीक्षा बैठक में सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री आवास योजना के तहत दिव्यांग, विधवा सहित अन्य चयन बिंदु का ख्याल रखें। गांव में पहुंचकर जांचकर रिपोर्ट तैयार करें। सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जानकारी मिली कि कोई भी सचिव गांव में बिना पहुंचे और बगैर जांच के पात्रता सूची तैयार कर ली है, तो उनकी खैर नहीं। पात्र की जगह अपात्र चयन होने पर विभागीय कार्रवाई होना तय है।
बीडीओ ने ग्राम पंचायतवार सचिवों से आवास योजना के चयन प्रगति की जानकारी ली। लापरवाह सचिवों को फटकार लगाई। इस मौके पर सचिव शिव प्रकाश सिंह, अजीत शर्मा, देश दीपक वर्मा, विनय तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, शिवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।