फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to complete the course of important subjects on time

Sant Kabir Nagar News: जरूरी विषयों का कोर्स समय से पूर्ण कराने के निर्देश

Thu, 05 Dec 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the course of important subjects on time
- प्री-बोर्ड की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग
विज्ञापन


संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद अब प्री-बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक विद्यालयों में इसके संबंध में रणनीति बनाई जा रही है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को जरूरी विषयों का कोर्स समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पिछले दिनों बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। जिसमें 24 फरवरी से 12 मार्च तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। जिले में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान प्री-बोर्ड और प्रायोगिक परीक्षा भी होनी है। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन जनवरी में होने की संभावना है। इसके पहले ही प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जानी है। इसेे लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालय खलीलाबाद की प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही नोट्स बनाकर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि परीक्षा को लेकर वह तैयार हो सकें। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद नाथ ने बताया कि दिसंबर के आखिर में या फिर जनवरी की शुरुआत में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। उससे पहले प्रयोगात्मक विषयों का भी रिवीजन करवा लिया जाएगा। 15 दिसंबर से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी हैं। छात्राओं को अधिक से अधिक लिखने के अभ्यास के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed