{"_id":"6a5134ebeea878a131025f79","slug":"instructions-to-address-deficiencies-in-cow-shelters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153613-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गो आश्रय स्थल की कमियां दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गो आश्रय स्थल की कमियां दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने शुक्रवार को बघौली विकासखंड के गो आश्रय स्थल शिवापार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंशों के संरक्षण व गोशालाओं के सुचारु संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया। साथ ही कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
गो आश्रय स्थल शिवापार के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला में 68 गोवंश संरक्षित हैं। मौके पर 25 क्विंटल भूसा व चोकर उपलब्ध है। साइलेज उपलब्ध नहीं था। मौके पर पाया गया कि पशुओं के लिए हरे चारे की बुवाई की गई है। बताया गया कि दो केयरटेकर रात में गोवंशों की देखरेख के लिए रहते हैं। टिन शेड टूटा मिलने पर खंड विकास अधिकारी बघौली को बदलवाने के निर्देश दिए गए।
गो-आश्रय स्थल में आरआरसी सेंटर बनाए जाने पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इसका औचित्य परीक्षण कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। गो आश्रय स्थल में खड़ंजा लगाने के लिए डीएम ने खंड विकास अधिकारी बघौली को निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस दौरान खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश, ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।