फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions not to keep the investigation pending without any reason

Sant Kabir Nagar News: अकारण विवेचना को लंबित न रखने की हिदायत

Mon, 19 Jan 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions not to keep the investigation pending without any reason
संतकबीरनगर। मेंहदावल सीओ सर्वदवन सिंह ने शनिवार की रात सर्किल के मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला, धर्मसिंहवा के थाना प्रभारियों व थानों पर नियुक्त एसआई का थाना मेंहदावल पर अर्दली रूम किया। सीओ ने अधिक समय से लंबित विवेचनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

विवेचना लंबित होने के कारणों की समीक्षा की। अकारण विवेचना को लंबित न रखने की हिदायत दी। विवेचनाओं का समय से निस्तारण के निर्देश दिए। जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी। एसओ को अपने अधीनस्थ विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम सुरक्षा समिति, साइबर जागरूकता, आपरेशन त्रिनेत्र अभियान, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के कुशल क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार, थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा हरिकेश भारती सहित अन्य एसआई व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed