फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions not to give banned cough syrup to patients

Sant Kabir Nagar News: मरीजों को प्रतिबंधित कफ सिरप न देने के निर्देश

Sat, 11 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Instructions not to give banned cough syrup to patients
​जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक से जानकारी लेती मेडिकल कॉलेज की टीम-संवाद
संतकबीरनगर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की टीम शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची। ओपीडी में बाल रोग कक्ष में पहुंचकर बच्चों के बीमारी से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद एमसीएच विंग में जाकर भर्ती बच्चों व नवजात के बारे में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधा को कैसे बेहतर किया जाए उसके बारे में सुझाव भी लिया।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में डाॅ. आरूही, डाॅ. उमा सरकार शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले टीम सीएमएस डाॅ. राम प्रवेश से मिलकर आवश्यक जानकारी हासिल की। उसके बाद टीम ओपीडी कक्ष के बाल रोग विभाग में पहुंची। जहां पर डाॅ. आरपी पाल व एक अन्य डॉक्टर से जानकारी हासिल की। टीम यह जानना चाही कि इन दिनों सबसे अधिक किस प्रकार के मरीज सबसे आ रहे हैं। इन मरीजों को कौन सी दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सर्दी व वायरल फीवर होने के सबसे ज्यादा मरीज उपचार करने के लिए पहुंचने की बात बताई। टीम ने चिकित्सकों को प्रतिबंधित कफ सिरप न देने की बात कही। ओपीडी कक्ष में मौजूद मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीड बैक लिया। टीम एमसीएच विंग के महिला वार्ड में पहुंची। जहां पर डाॅ. एसआर कन्नौजिया, डाॅ. नेहा सिंह के साथ गर्भवती महिलाओं के उपचार करने के तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने गर्भवती महिलाओं को बेहतर देखभाल करने के सुझाव दिए। इसके साथ ही प्रसव कराने के बाद नवजात को किस प्रकार से देखभाल करने, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर से बच्चे की जांच कराने समेत अन्य जानकारी दी। इसके बाद वे सब पीडियाट्रिक वार्ड, एसएनसीयू, पीआईसीयू, गायनी ओपीडी, लेबर रूम, लेबर ओटी समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान रोगी सहायक केंद्र के मैनेजर शिवेंद्र कुमार त्रिपाठी विशेषज्ञ टीम का अस्पताल में भ्रमण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed