{"_id":"69386fe563a92f353d065726","slug":"instructions-issued-for-the-resolution-of-pending-complaints-on-the-igrs-portal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142534-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
Wed, 10 Dec 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज संदर्भों एवं लंबित शिकायतों की समीक्षा हुई। डीएम ने लंबित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य निस्तारित कर दें। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी नियमित तौर पर पोर्टल पर संदर्भों को प्राप्त होते ही निस्तारित करने की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पोर्टल से संबंधित शिकायती प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिले। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। इस अवसर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, एडीएम (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, पीडी विजयंत कुमार सिंह, अपर एसडीएम सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।