{"_id":"696938c5a732c14b480db117","slug":"instructions-have-been-issued-for-the-speedy-disposal-of-pending-investigations-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-144474-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
Fri, 16 Jan 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार की रात रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।
एसपी ने गंभीर अपराधों में संलिप्त और लंबे समय से फरार वांछित, वारंटी एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी ने सभी सीओ को अपने सर्किल की लंबित विवेचनाओं की मॉनीटरिंग और साक्ष्य के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। जनता की शिकायतों का मौके पर निष्पक्ष निस्तारण करें। प्रभारी यूपी-112 को निर्देशित किया कि पीआरवी वाहनों की सक्रियता बढ़ाई जाए। घटना की सूचना मिलते ही कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें। साथ ही एसपी ने आगामी आयोजनों और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। गोष्ठी में एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ खलीलाबाद अमित कुमार, मेंहदावल सर्व दवन सिंह, धनघटा अभय नाथ मिश्रा, प्रभारी अभियोजन अधिकारी, प्रभारी डायल 112 राहुल सिंह यादव, पीआरओ पीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे।