{"_id":"69348203c3b96916bf09bc57","slug":"instructions-for-timely-and-quality-resolution-of-complaints-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142402-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
Sun, 07 Dec 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
धनघटा में तहसील दिवस पर समस्याओं का समाधान करते हुए डीएम , एसपी व अन्य अधिकारीगण । स्रोत - सूच
संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 158 फरियादियों के प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हुई। 21 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 10 मामलों के स्थलीय निरीक्षण के लिए टीमें भेजी गईं। डीएम आलोक कुमार ने धनघटा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। शिकायतों को तय समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से डीएम ने आठ प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया। डीएम ने तीन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित टीमें भेजी। शेष प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई एसपी संदीप कुमार मीना ने किया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके।
इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, एसडीएम धनघटा डाॅ. सुनील कुमार, पीडी विजयंत सिंह, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, सीओ धनघटा अभय मिश्रा, नायब तहसीलदार धनघटा हरेराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व एसडीएम मेहदावल संजीव राय की उपस्थिति में हुई। यहां पर कुल 51 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से एसडीएम ने मौके पर छह प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करवाया। चार मामलों में टीमें माैके पर भेजी। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ मेहदावल सर्व दमन सिंह सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार व सीओ अमित कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। यहां पर कुल 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर सात प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। तीन प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने के लिए टीम भेजने के लिए निर्देशित किया गया।
0
प्रार्थना पत्र दिया आठ बार, नहीं खत्म हुआ रास्ते का विवाद
धनघटा क्षेत्र के गायघाट दक्षिणी गांव निवासी रामसमुझ शनिवार को प्रार्थना पत्र लेकर जब पेश हुए तो भावुक हो गए। उनका कहना था कि उनके घर जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर गांव के कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करके रास्ता को रोक दिए हैं। रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस समाधान दिवस में आठ बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने न्याय दिलाने की गुहार लगाई।