फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions for the verification of committees and the preparation of route charts.

Sant Kabir Nagar News: समितियों के सत्यापन व रूट चार्ट बनाने के निर्देश

Tue, 21 Jul 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Instructions for the verification of committees and the preparation of route charts.
महुली (संतकबीरनगर)। सावन मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महुली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में चौकी प्रभारियों, उपनिरीक्षकों, बीट पुलिस अधिकारियों और थाना स्टाफ की बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसओ ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर समयबद्ध तरीके से सूचनाएं एकत्र करने तथा स्थानीय नागरिकों और कांवड़ समितियों से सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रत्येक गांव में गठित कांवड़ समितियों का सत्यापन कर उनका विस्तृत ब्योरा तैयार करने, जल लेने और वापसी की तिथियों का संकलन करने, कांवड़ यात्रा के रूट चार्ट, प्रारंभिक स्थल और गंतव्य की जानकारी जुटाने को कहा।
विज्ञापन

प्रत्येक कांवड़ दल में शामिल श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या, यात्रा में प्रयुक्त वाहनों और साधनों की जानकारी लेने को बताया। डीजे, साउंड सिस्टम और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर शासन और न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्राओं का अलग-अलग विवरण तैयार करने, यात्रा मार्ग पर विश्राम स्थलों, भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों का चिह्नांकन करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क, बिजली, प्रकाश, पेयजल और बैरिकेडिंग जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और कांवड़ समिति पदाधिकारियों से नियमित संवाद बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले संदेशों पर विशेष नजर रखने को कहा गया।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed