फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions for action on uprooting interlocking road

Sant Kabir Nagar News: इंटरलाकिंग सड़क उखाड़ने पर कार्रवाई के निर्देश

Fri, 18 Oct 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 18 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action on uprooting interlocking road
- नाथनगर क्षेत्र के देवकली खुर्द के भोकाई गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत देवकली खुर्द के भोकाई गांव में प्रधान द्वारा कराए गए इंटरलाकिंग सड़क को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया, जिसके चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इसी बात से नाराज होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। हस्ताक्षर युक्त पत्र देकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश बीडीओ और पुलिस को दिया है। एसडीएम के निर्देश के बाद बीडीओ ने जांच कर महुली पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
क्षेत्र के ग्राम भोकाई निवासी राम सूरत, मोतीलाल, कांति, प्रेमशिला, छगुरा, पप्पी, राम सूरत, कुमारे, आदि ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम धनघटा को एक शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सार्वजनिक रास्ते पर लगभग दो दशक पहले खडंजा बना था। ग्राम पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क बना दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी कुछ लोगों द्वारा जबरिया इंटरलॉकिंग खडंजा उखाड़ कर रास्ता खराब कर दिया। ग्रामीणों ने आवागमन बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एसडीएम ने मामले में बीडीओ नाथनगर और थानाध्यक्ष महुली को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम का आदेश पत्र लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बीडीओ से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जांच के बाद बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए महुली पुलिस को पत्र भेज दिया। बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बताया कि सरकारी धन से निर्मित किसी भी कार्य को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed