फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inspector rank officer will investigate the pornographic video case

Sant Kabir Nagar News: इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी करेंगे अश्लील वीडियो मामले की जांच

Sun, 01 Jun 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Inspector rank officer will investigate the pornographic video case
संतकबीरनगर। चिकित्सक द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर पेड वेबसाइट पर अपलोड करने तथा पत्नी व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने के मामले की जांच अब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी करेंगे। कारण यह है कि इस केस में आईटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। विवेचक ने इसके बाद मामले की जांच की सारी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपते हुए इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी से विवेचना की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

चिकित्सक के द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करने तथा पत्नी और उसके परिवार जनों के साथ मारपीट करने के मामले में कोतवाली खलीलाबाद में केस दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना जेल चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक जय राम यादव द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान उन्होंने चिकित्सक की पत्नी का डाॅक्टरी मुआयना कराया तथा सारे वीडियो साक्ष्यों को एक पेन ड्राइव में लिया। वहीं चिकित्सक के आवास की तलाशी के बाद उसे सील कर दिया गया है। इस दौरान विवेचक ने इस मामले में आईटी एक्ट से संबंधित मामला होना पाया। विवेचना के दौरान केस में आईटी एक्ट की धारा की बढ़ोतरी करते हुए पत्रावली उच्चाधिकारियों को भेज दी। अब इस पूरे प्रकरण की विवेचना इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के द्वारा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed