फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inspection of fodder production model through hydroponic method

Sant Kabir Nagar News: हाइड्रोपोनिक विधि से चारा उत्पादन मॉडल का निरीक्षण

Tue, 23 Jul 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Inspection of fodder production model through hydroponic method
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को मड़या स्थित कान्हा गौशाला में स्थापित हाइड्रोपोनिक विधि से मक्का, हरा चारा उत्पादन मॉडल का निरीक्षण किया।
इस दौरान बताया गया कि हाइड्रोपोनिक विधि से एक किलो मक्का बीज से सात से आठ दिन में सात किलो हरा चारा प्रत्येक ट्रे में उत्पादित होता है। जो कि पशुओं के लिए हरे चारे की आपूर्ति करता है। दुधारू गोवंश के लिए प्रत्येक दिवस सुबह- शाम एक ट्रे हरा चारा एवं दो से तीन किलो भूसा पर्याप्त होता है। जबकि जीवन निर्वाह के लिए इसकी आधी मात्रा सुबह-शाम पर्याप्त होती है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर उप निदेशक कृषि एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कि देखरेख में स्थानीय स्टार पर 32 ट्रे युक्त यह हाइड्रोपोनिक उपकरण माडल लगभग 20,000 रुपये की लागत में तैयार कराया गया। इसमें अंकुरित मक्का बीज स्वचालित वाटर मिस्टिंग मशीन से निर्धारित समय- समय पर सिंचित कर आठ दिवस में सात किग्रा हरा चारा प्रत्येक ट्रे में तैयार किया गया। जिसे बड़े स्तर पर तैयार करने में लागत और घटती है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगरीय क्षेत्रों के गोशालों में इस हाइड्रोपोनिक उपकरण को स्थापित किए जाने का प्रोजेक्ट एवं रणनीति तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed