फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inspection of examination centre

परीक्षा कराने की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Sat, 14 Aug 2021 07:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
inspection of examination centre
परीक्षा कराने की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

- 17 और 18 अगस्त को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में 17 और 18 अगस्त को होने वाली प्रवक्ता संवर्ग की परीक्षा की तैयारियों के बाबत शनिवार को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होनी है। अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों को देख संतुष्टी जताया।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ. अजीत सिंह शनिवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि दोनों केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी है। पहली पाली सुब 9.30 बजे से 11.30 बजे और द्वितीय पाली 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर कुल 1152 परीक्षार्थी हैं। एचआर इंटर कॉलेज में कुल 1297 परीक्षार्थी हैं। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र जिले में आ चुका है और उसे कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी के डबल लॉक में रखवा दिया गया है। इसके साथ ही हर केंद्र पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगी। कोविड-19 गाइड लाइन के तहत परीक्षा कराई जाएगी। इस दौरान डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आशा यादव, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार, राजेश वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed