{"_id":"5daf35b58ebc3e939d46c032","slug":"inspection-of-dm-in-bsa-office-khalilabad-news-gkp3265599164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेखों को दुरुस्त रखे: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेखों को दुरुस्त रखे: डीएम
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में अभिलेख का निरीक्षण करते डीएम ।
- फोटो : KHALILABAD
अभिलेखों को दुरुस्त रखे: डीएम
- डीएम ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्त ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को देखा और उसे बेहतर तरीके से रखने का निर्देश दिया।
डीएम रवीश गुप्त ने बीएसए कक्ष, एमडीएम सेल, स्टेनो कक्ष, एएओ कक्ष, लेखाधिकारी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष समेत पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कई कमरों में रखी फाइलों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। डीएम ने कहा कि विभाग में जो भी फाइलें रखी जा रही है उसका एक रिकॉर्ड बना लिया जाए। जिससे की उसे खोजने मेें आसानी हो। इसके साथ ही परिसर में बेहतर तरीके से सफाई कराई जाए। निरीक्षण के बाद डीएम ने डायट प्राचार्य, बीएसए व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वेटर टेंडर के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि स्वेटर की गुणवत्ता पूर्ण खरीदारी होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान डायट प्राचार्य प्रताप सिंह बघेल, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, बीईओ डॉ. नरेंद्र सिंह, बीईओ अनूप त्रिपाठी, डीसी एमडीएम डीपी चंद, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, स्टेनो विजय कुमार, बजरंगी लाल विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।