{"_id":"62111ce93b8dc251f057919f","slug":"inspection-of-booth-khalilabad-news-gkp4274777179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक ने अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक ने अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
हैंसर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते प्रेक्षक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
प्रेक्षक ने अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक ने शनिवार को अतिसंवेदनशील बूथ पतिजीव व जसोवर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मतदान बूथों पर लोगों से मिलकर शत-प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।
प्रेक्षक वी संपत, एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, सीओ रामप्रकाश, थानाध्यक्ष धनघटा विनय कुमार पाठक के साथ अतिसंवेदनशील बूथ पतिजीव पहुंचे। उन्होंने गांव के झिनकू, अंजू, साक्षी दुबे से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भय मुक्त होकर मतदान करें। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी प्रकार की कोई समस्याएं नहीं आने पाएगी। ग्रामीणों ने किसी प्रकार की परेशानी ना होने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उनकी जिम्मेदारी है।