{"_id":"6491ee662cb8ced9a50f6dc6","slug":"inspection-in-cmo-is-chc-khalilabad-news-c-7-1-213659-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएचसी पर एक्सरे मशीन बंद, मिली गदंगी, सीएमओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएचसी पर एक्सरे मशीन बंद, मिली गदंगी, सीएमओ ने जताई नाराजगी
Tue, 20 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी मलौली का निरीक्षण करते सीएमओं डॉ अनिरूद्ध सिंह।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी, मरीज और तीमारदारों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं, बंद पड़ी एक्स-रे और अन्य रोगों की जांच मशीन को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ट्वीट किया था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली से महिला चिकित्सक अस्पताल से गायब रहती हैं। साथ ही अस्पताल में न तो दवाइयां हैं और न ही जांच का इंतजाम। इसके साथ यहां आने वाले मरीजों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उप मुख्यमंत्री के आदेश पर सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध सिंह अचानक अस्पताल पर पहुंचे। महिला चिकित्सक तो मौजूद मिलीं लेकिन अस्पताल में जगह- जगह गंदगी दिखी।
इसके साथ पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी। एक्स-रे समेत अन्य जांच मशीन बंद पाई गई। जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रवि कुमार को तत्काल सभी समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया।