फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inspected six madrassas and took information about the curriculum

Sant Kabir Nagar News: छह मदरसों का निरीक्षण कर पाठ्यक्रम की ली जानकारी

Thu, 27 Jun 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Inspected six madrassas and took information about the curriculum
- उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बस्ती मंडल के निर्देश पर बीईओ ने की जांच
विज्ञापन


- उच्चाधिकारियों को भेजेंगे जांच रिपोर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र ने बुधवार को उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बस्ती मंडल के निर्देश व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के पत्र पर शिक्षा क्षेत्र के स्थायी मान्यता प्राप्त छह मदरसों का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालित पाठ्यक्रम की जानकारी ली। बीईओ ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
बीओ ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में मदरसे का नाम, मान्यता तिथि, सोसाइटी का नाम, पंजीकरण संख्या, पंजीकरण तिथि आदि के मिलान, छात्र संख्या के अनुपात में मदरसों पर अनुमन्य शिक्षकों की संख्या, शिक्षकों का विवरण समेत कई बिंदुओं पर जांच की।
विज्ञापन

शिक्षकों के विवरण में नियुक्ति तिथि, शिक्षकों की योग्यता, प्रशिक्षण समेत कई बिंदुओं पर जायजा लिया गया। बीईओ ने बताया कि अल जामियातुल हुदा एसके तालीमी केंद्र नंदौर, मकतब प्राइमरी पाठशाला कम्हरिया, मदरसा अरबिया कादिरिया अहले सुन्नत रियाजतुल उलूम कम्हरिया, मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत इसातुल इस्लाम भटपुरवा का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed