फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Innocent girl, she sought help, got trust

मासूम बच्ची ने मांगी मदद, मिला भरोसा 

Wed, 07 Dec 2016 11:11 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 07 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl, she sought help, got trust
सौरवी। - फोटो : अमर उजाला
भुवनडाड़ गांव करीब एक साल पहले झोपड़ी में आग लगने से हुई दंपति की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए थे। बुधवार को बखिरा के गौरा केवटिहया निवासी दिनेश कुमार भांजी सौरवी के साथ खलीलाबाद तहसील दिवस में पहुंचे। बच्ची की व्यथा सुनकर अफसरों ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि बहन मंजू की शादी सेमरियावां क्षेत्र के भुवनडाड़ गांव निवासी अरुण कुमार से हुई थी। दोनों से तीन बच्चे सौरवी(10), दीपिका (06) और बेटा दीपांशु(03) हैं। 26 दिसंब 2015 को झोपड़ी में आग लगने से बहन-बहनोई की मौत हो गई थी। वह भी बेरोजगार हैं। ऐसे बच्चों के पालन में दिक्कत आ रही है। बच्चों के पास न तो रहने को घर है, न ही राशन कार्ड। अभी तक पारिवारिक योजना का लाभ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


दर्द भरी दास्तां सुनने के बाद तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह ने वहां मौजूद लेखपाल को बुलाकर मृतक की संपत्ति की वरासत बच्चों के नाम करते हुए डीएम को संरक्षक नामित करने व पारिवारिक योजना की रिपोर्ट देने को कहा।  मौके पर मौजूद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार को निर्देशित किया है कि बच्ची सौरवी के नाथ से राशन कार्ड जारी कराएं। बीडीओ सेमरियावां प्रवीण शुक्ला से वार्ता करके अनाथों को आवास दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed