{"_id":"6748b19fcefc1d8be9049c1e","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-tractor-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124610-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर के चपेट में आने से मासूम की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर के चपेट में आने से मासूम की मौत, केस दर्ज
Thu, 28 Nov 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास हुआ हादसा
सतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के आलमपुर गांव में ट्रैक्टर के चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गुलाम हुसैन ने बताया कि 26 नवंबर को देर शाम बेटा रहमान (4) घर के बाहर सड़क पर निकला। उसी दौरान गांव के ही धान कूटने की मशीन लगाए ट्रैक्टर चालक रामजग चौरसिया व उनके सहयोगी सुरेश ट्रैक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर बच्चे को ठोकर मार दिए] जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर आरोपी ट्रैक्टर चालक पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।