फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   injured in six person

Sant Kabir Nagar News: टार्च जलाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Mon, 22 May 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
injured in six person
मेंहदावल। क्षेत्र के गगनई राव गांव में शनिवार देर शाम टार्च जलाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गगनई राव निवासी रंजन सिंह पुत्र उमा महेश सिंह का आरोप है कि उनका 11 वर्षीय बेटा रितेश शनिवार की देर शाम गांव की दुकान से मैगी खरीद कर घर ला रहा था। रास्ते में अंधेरा होने की वजह से बेटे ने टाॅर्च जलाई। टाॅर्च जलाने की बात को लेकर 28 वर्षीय लवकुश उसके बेटे रंजन को चप्पल से मारने पीटने लगे। पिटाई से बेटे को काफी चोटें आईं। आरोप है कि बेटे को मारने में उजागिर, रामानंद, प्रमोद शामिल रहे। बेटा जब घर आया तो सारी बात बताई। आरोप है कि उलाहना देने पर उक्त लोगों ने उसे अपशब्द कहे और हाथापाई की। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने लवकुश, उजागिर, रामानंद और प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज किया, जबकि दूसरे पक्ष के राम उजागिर का आरोप है कि शनिवार की देर शाम वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। रंजन सिंह का बेटा उनकी आंख पर बार-बार टाॅर्च जला रहा था। उसे दो-तीन बार मना किया, फिर भी नहीं माना। उसे गाली गलौज देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में उमा महेश, संजय सिंह, रंजन सिंह आदि लोग उसके घर पर चढ़ आए और उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में आए परिवार के लोगों से भी मारपीट की गई। पिटाई से राम उजागिर, बेटे प्रमोद, गोल्डी, अंजू को चोटें आईं। आरोप है कि उन लोगों ने हत्या करने की भी धमकी दी। पुलिस ने उमा महेश, संजय सिंह, रंजन सिंह समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि टाॅर्च जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed