फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Initiative started to make the city a safe city, beautification will happen

Sant Kabir Nagar News: शहर को सेफ सिटी बनाने की शुरू हुई पहल, होगा सुंदरीकरण

Thu, 23 Nov 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Initiative started to make the city a safe city, beautification will happen
मंधुकुज चौरहा इस चौराहे का होगा सुंदरीकरण।संवाद
- कार्य योजना को दिया अंतिम रूप, कार्यों का टेंडर हुआ
विज्ञापन

- दिसंबर से शुरू हो जाएगा कार्य, आम जनता को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर काे सेफ सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। डीएम ने पहल कर पायलट प्रोजेक्ट के तहत मेंहदावल बाईपास को चिह्नित किया है, जिसका सुंदरीकरण कराया जाना है। यहां सीसीटीवी, लाइटिंग की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, फौव्वारा, वाहन स्टैंड आदि बनाया जाएगा। यातायात व्यवस्था के लिए गोलचक्कर भी बनेगा। इसके लिए टेंडर भी हो गया। दिसंबर से इस योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। खलीलाबार शहर में प्रवेश करने का सबसे मुख्य मेंहदावल बाईपास चौराहा है। यहां लखनऊ, गोरखपुर व अन्य शहरों के लोग रोडवेज बसों से यात्रा करते हैं। इस चौराहे पर अक्सर भीड़ रहती है। यहीं परिवहन निगम की बसें रुकती हैं। इसके साथ ही प्राइवेट टैक्सी स्टैंड भी है। शासन ने 17 शहरों को सेफ सिटी के रूप में चयनित किया है, लेकिन उस सूची में संतकबीरनगर शामिल नहीं है। जिले की यातायात व्यवस्था भी काफी लचर है। न तो कहीं यातायात संकेतक है और न ही जेब्रा क्राॅसिंग की व्यवस्था है।
पूर्व में लगे अधिकतर सीसीटीवी खराब पड़े हैं। चौराहों की पटरियों पर कब्जा है। इसकी वजह से सड़कें सिकुड़ गई हैं। आधे शहर में सोलर लाइट की सुविधा भी नहीं है। डीएम ने पहल कर शहर काे सेफ सिटी बनाने की योजना शुरू की, जिसमें सांसद प्रवीण निषाद ने 50 लाख रुपये दिए हैं। वैसे तो यह कार्ययोजना एक साल की है, लेकिन एक माह में मेंहदावल चौराहा बदला नजर आएगा। इससे शहर तो खूबसूरत दिखेगा ही जाम की समस्या से भी लाेगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पहले चरण में मेंहदावल बाईपास और आजाद चौक का सुंदरीकरण होगा। उसके बाद बरदहिया बाजार, गोला बाजार, विधियानी मोड़ आदि चौराहों को शामिल किया जाएगा। मेंहदावल बाईपास को पायलट प्रोजेक्ट के तहत लिया गया है। जहां सीसीटीवी, लाइटिंग की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, फौव्वारा, वाहन स्टैंड आदि बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गोलचक्कर भी बनेगा। इन सभी कार्यों के लिए टेंडर हो चुका है। दिसंबर में इस पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000
शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने की पहल पर व्यापारी नेता अमित जैन, श्रवण अग्रहरि, बनर्जी लाल अग्रहरि, विनोद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य हीरालाल त्रिपाठी आदि ने कहा कि इससे शहर का विकास होगा। प्रतिदिन लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। यह पहल सराहनीय है। इस पर सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। जो भी कार्य होंगे उसकी निगरानी प्रशासन के साथ ही जनता को भी करनी चाहिए, जिससे होने वाले कार्य बेहतर रूप में दिखाई दें।

00000000000000
सेफ सिटी योजना के तहत शहर के विकास को लेकर जो कार्य कराए जाने है उसका टेंडर हो चुका है। कार्यदायी संस्था भी नामित है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इसकी प्रतिदिन मानीटरिंग कराई जाएगी, ताकि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण हो सके।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed