{"_id":"6a5132f74db4f90e3d0ad474","slug":"informed-women-about-their-rights-and-provided-information-on-helpline-numbers-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153604-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को बताए अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को बताए अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया गया और महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
आयोजित अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और आत्मरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुर्गा मंदिर बरदहिया (डीघा), महिला थाना पुलिस ने जिला अस्पताल, धनघटा पुलिस ने उमरिया व मर्चाहिया बाजार, महुली पुलिस ने भगता, मेंहदावल पुलिस ने बारागद्दी तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने हर्रैया और मुसहरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित किए।
विज्ञापन
महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल के माध्यम से महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में निडर होकर शिकायत दर्ज कराने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।