फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Information given on women's safety and government schemes

Sant Kabir Nagar News: महिला सुरक्षा व शासन की योजनाओं को दी जानकारी

Thu, 22 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Information given on women's safety and government schemes
संतकबीरनगर। विभिन्न स्थानों पर बुधवार को आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट अधिकारियों ने बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिलाओं व बालिकाओं को योजनाओं के बारे में बताया। महिला के सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किया गया।
विज्ञापन


जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खलीलाबाद, महिला थाना ने खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास व बरदहिया बाजार, महुली थाना के हरिहरपुर, मेंहदावल थाना के बेलबनवा व नायक टोला, बखिरा थाना के कस्बा बखिरा, बेलहरकला थाना क्षेत्र के बनेथू और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार, पुनया व अतरी नानकार गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed