{"_id":"612510688ebc3e31e62f7350","slug":"information-for-cm-helicoptor-khalilabad-news-gkp406598139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरने की सूचना से हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरने की सूचना से हडकंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरने की सूचना से हडकंप
- दोपहर डेढ़ बजे मेंहदावल बाईपास पर पुलिस ने वाहनों का किया रूट डायवर्जन
- डीएम, एसपी, एएसपी पहुंच गए पुलिस लाइंस परिसर में बने हेलीपैड के पास
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लखनऊ से गोरखपुर जाने के दौरान खराब मौसम की वजह से सीएम का हेलीकॉप्टर मंगलवार को दोपहर में पुलिस लाइंस परिसर में बने हेलीपैड पर उतरने की सूचना से जिला प्रशासन सकते में आ गया।
आनन-फानन में मेंहदावल बाईपास पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई और कलेक्ट्रेट की ओर से जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन करा दिया गया। इधर डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संतोष कुमार सिंह पुलिस लाइंस परिसर में बने हेलीपैड के पास पहुंच गए। पुलिस कर्मी हैलीपेड को दुरुस्त करने में जुट गए और झंडी भी लगा दिया गया। थोड़ी ही देर में सूचना मिली कि सीएम का हेलीकाप्टर गोरखपुर में लैंड हो गया है। उसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
वैसे लोग कयास लगा रहे थे कि चार साल के भीतर मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मगहर में तब आए थे जब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगा था। उस दौरान सीएम मगहर में तैयारियों का जायजा लेने आए थे। उसके बाद एक बार और जिला मुख्यालय पर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। ऐसे में सीएम जिले का दौरा करने आ सकते हैं।
विज्ञापन
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खराब मौसम की वजह से सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरने की सूचना अचानक प्रशासन को मिली थी, लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि सीएम का हेलीकॉप्टर गोरखपुर में उतर चुका है। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि सूचना के तुरंत बाद तैयारी पूरी कर ली गई थी।