{"_id":"69adb739c2284a5a5a048334","slug":"inflation-hits-kitchens-cylinder-prices-rise-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147142-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किचन पर महंगाई की मार, सिलिंडर के बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किचन पर महंगाई की मार, सिलिंडर के बढ़े दाम
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर स्थित गैस एजेंसी में बुकिंग के लिए लगी भीड़-संवाद
संतकबीरनगर। ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध से बढ़े तनाव के चलते घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे जिले के एक लाख 26 हजार 32 उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा। इसका असर घरेलू से लेकर उज्ज्वला और कामर्शियल उपभोक्ताओं पर पड़ा है।
पहले से ही दाल, तेल और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे मध्यमवर्गीय परिवारों को अब सिलिंडर महंगा होने से एक और झटका लगा है। गृहणियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच रसोई का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। जिले में 27 गैस एजेंसियों से लगभग साढ़े तीन लाख के करीब गैस कनेक्शनधारक हैं।
कामर्शियल सिलिंडर का दाम 114 रुपये बढ़कर 2101 रुपये हो गए हैं। जबकि घरेलू के गैस के दाम में 60 रुपये बढ़कर 994 रुपये हो गया है।
0000000000000000
मध्यमवर्गीय परिवार में पहले से ही दाल, तेल और सब्जियों की कीमतें बढ़ी हुई हैं। ऐसे में सिलिंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि से रसोई का बजट और बढ़ गया है। सरकार को महंगाई से राहत देने के उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
- रीता पटेल, गृहणी।
00000000000000
सरकार को महंगाई कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन सिलिंडर के दाम बढ़ने से मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे घर का खर्च चलाना कठिन होता जा रहा है।
- आराधना, गृहणी।
00000000000000
महंगाई के इस दौर में परिवार का बजट पहले ही प्रभावित है। गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी से बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। मध्यम वर्गीय परिवार इसमें राहत की उम्मीद लगाए बैठा था कि एक और बोझ थोप दिया गया।
- बिंदू देवी, गृहणी।
0000000000000
गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। दाल, तेल और अन्य खाद्य सामग्री पहले ही महंगी हो चुकी हैं, ऐसे में सिलिंडर का दाम बढ़ने से रसोई का बजट प्रभावित होगा। सरकार को कीमतों में कमी करनी चाहिए।
- विजय लक्ष्मी, गृहणी।