फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Indian Post Bank router is down for last 20 days, people are facing problems

Sant Kabir Nagar News: 20 दिनों से इंडियन पोस्ट बैंक राउटर खराब, परेशानी झेल रहे लोग

Wed, 23 Apr 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 23 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Indian Post Bank router is down for last 20 days, people are facing problems
मुख्य डाकघर खलीलाबाद में काम न होने से पसरा सन्नाटा ।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर उप डाकघर के इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में राउटर नेटवर्किंग खराब होने से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 20 दिनों से सिस्टम ठप होने के कारण धन जमा करने आए लोग बैरंग लौट रहे हैं। हालांकि, धन निकासी की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन सुकन्या समृद्धि योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत जमा कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग अपनी गाढ़ी कमाई बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में धन जमा करने आ रहे हैं, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वे निराश होकर लौट रहे हैं। कई ग्राहकों को डर है कि जमा न हो पाने से उनकी बचत अन्य खर्चों में न चली जाए। यह स्थिति ग्राहकों के विश्वास को प्रभावित कर रही है, खासकर उन लोगों का जो अपनी बचत को सुरक्षित करने के लिए इस बैंक पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और बैंक अधिकारियों से मांग की जा रही है कि इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। रामखेलावन और प्रदीप जैसे अन्य ग्राहकों को भी यही जवाब मिला। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद लोग जमा प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे। बैंक की नेटवर्किंग मशीन बार-बार बंद हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
हम दो बार यहां पर पैसा जमा करने के लिए आ चुके हैं, लेकिन पैसा जमा नहीं हो पा रहा है। हमे डर सता रहा है कि यह पैसा कहीं और खर्च न हो जाए। यह सुविधा बहाल होनी चाहिए।
-शांति देवी, उपभोक्ता, दुबौली
-------------------


हम अपने घर की बच्ची का सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा जमा करने के लिए आए थे। लेकिन यहां पर नेटवर्किंग की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते पैसा जमा नहीं हो पा रहा है। -रामउजागिर, उपभोक्ता, खलीलाबाद

कोट
बाहर से विशेषज्ञ बनाकर मशीन को शीघ्र ही ठीक किया जाएगा। इसके लिए निरंतर प्रयास चल रहे हैं। इस कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
-तबारक हुसैन, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed