{"_id":"6890f58f5743d71a610f0b47","slug":"independence-day-will-be-celebrated-with-great-pomp-various-programs-will-be-held-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136538-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, होंगे विविध कार्यक्रम
Mon, 04 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गौरवशाली इतिहास, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाने वाले स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारी बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें 15 अगस्त को जिले में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने की रणनीति तय की गई।
डीएम ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता को विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सुनिश्चित दी गई। सुबह छह बजे से आठ बजे तक प्रार्थना एवं प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज सुबह आठ बजे फहराया जाएगा।
यह आयोजन जिला मुख्यालय, तहसील, विकास खंड एवं ग्राम पंचायत, स्तर पर किया जाएगा। सांयकाल सूर्यास्त होने से पहले राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की भी व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने सीडीओ एवं डीपीआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहीद स्मारकों पर साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए 15 अगस्त को निश्चित समय पर ध्वजारोहण की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाए। इस अवसर पर वृहद स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को विशेष रूप से निर्देशित किया है कि जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शहीद स्मारकों सहित सभी जगहों पर साफ-सफाई करा ली जाए। सुबह साढे नौ बजे से 11 बजे तक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद के पर्यवेक्षण में पालिका कर्मियों द्वारा पालिका कार्यालय से विभिन्न वार्डाें में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
शहीद स्मारक स्थलों पर सुबह 11 बजे से एक बजे तक शहीदों, देश भक्तों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन के प्रेरक प्रसंगों से उपस्थित जनों को अवगत कराया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों का खेलकूद, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। सायं पांच बजे से सात बजे तक मेंहदावल चौराहे पर सार्वजनिक सभा का आयोजन होगा।
साथ ही कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी व धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
इस दौरान एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक चंद्रेश सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव, सर्वदानंद पांडेय, आदित्य यादव, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।