{"_id":"6410bcfb2c16cabcba0890ad","slug":"increased-miseries-of-jammed-drains-khalilabad-news-c-7-1-85288-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जाम नालियों की बढ़ीं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जाम नालियों की बढ़ीं दुश्वारियां
Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बखिरा में जाम पड़ी नाली। संवाद
मच्छरों के बीच गुजर रही है लोगों की जिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा में नालियां जाम हो गईं हैं। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों की नींद में खलल पड़ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार नालियों की सफाई के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।
कस्बे के निवासी नंदलाल, राजू, शिवनरायन, फूले, रामसरन, रामकमल, महादेव ने बताया कि बखिरा नगर पंचायत के सृजन के बाद से नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया। नालियां कूड़े-करकट से पट गईं हैं। पानी का प्रवाह नहीं हो रहा है। हालांकि, सड़क पर झाड़ू नियमित रूप से लगाया जा रहा है, लेकिन नालियों की सफाई के प्रति गंभीरता नहीं है।
कस्बे के शनिचरा बाजार, मंगल बाजार, सहजनवां तिराहा, पुलिस चौकी, अस्पताल, अमरडोभा, लेडुआ-महुआ समेत अन्य स्थानों पर नालियां कूड़े-करकट से भरी हुईं हैं। बदबू भरे वातावरण में रहने से परिवार के सदस्य बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने बताया की एक तरफ नालियों की बदबू, दूसरी तरफ मच्छरों के प्रकोप से जीवन नारकीय हो गया है।
विज्ञापन
लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र ही नालियों की सफाई की मांग किया है। इस संबंध में बखिरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि समय-समय पर नालियों की सफाई कराई जा रही है। यदि कहीं दिक्कत हैं तो जाम नाली की शीघ्र ही सफाई करा दी जाएगी। साथ ही मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए फॉगिंग आदि कराया जाएगा।