फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increased cold... relief from sunlight in the afternoon, people shivered due to increase in melting in the evening

Sant Kabir Nagar News: बढ़ी ठंड... दोपहर में धूप से राहत, शाम को गलन बढ़ने से कांपे लोग

Fri, 24 Jan 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Increased cold... relief from sunlight in the afternoon, people shivered due to increase in melting in the evening
कोहरे में वाहनों की लाइट जलाकर जाते लोग। 
संतकबीरनगर। जिले में चार दिनों से कोहरे के चलते ठंड काफी बढ़ गई है। इसके चलते लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई है।
विज्ञापन

सुबह के समय लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन और ठंड के चलते लोग अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहे। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन एक दूसरे के पीछे होकर किसी प्रकार अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर अस्थाई बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ कम रही। जिससे अधिकतर बसों में सीटें खाली रहीं। ठंड के चलते लोग कांपते नजर आए।

अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही बाजार में रौनक दिखाई दी। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। शाम होने के बाद गलन और ठंड का असर दिखा तो लोग अलाव के सहारे हो गए। प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed