फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increase in water level of Saryu river, vigilance being taken

Sant Kabir Nagar News: सरयू नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी, बरती जा रही सतर्कता

Sat, 14 Sep 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Increase in water level of Saryu river, vigilance being taken
धनघटा। शनिवार को सरयू नदी का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ना शुरू हो गया है। जिससे नदी और तटबंध के बीच बसे गांव के लोग भयभीत हो गए है। वहीं प्रशासन अलर्ट हो गया है। देर शाम तक नदी का जल स्तर खतरे के निशान 79.400 मीटर से 78.700 मीटर पर बह रही है। जानकारी के अनुसार शारदा बैराज से सरयू नदी में शनिवार को पानी डिस्चार्ज किया गया। जिसका असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। नदी के बढ़ते जल स्तर को देखकर एमबीडी बांध और नदी के बीच बसे गायघाट दक्षिणी, गुनवतियां, चकदहा, ढोलबजा, सुअरहा, सियरकलां, दौलतपुर, खालेपुरवा समेत 34 गांव के लोग भयभीत हो गए है। इन गांव के राम कुमार, विजय, संजय आदि लोगों का कहना है कि नदी का पानी इसी तरह से बढ़ा तो रविवार को शाम तक घर खाली कर पलायन कर देना पड़ेगा। एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि नदी के बढ़ते जल स्तर को देखकर तटवर्ती गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर नाव लगाई जाएगी। राजस्व विभाग की टीम स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed