फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increase in water level of Rapti river, no danger to embankment

Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, तटबंध पर खतरा नहीं

Wed, 04 Oct 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Increase in water level of Rapti river, no danger to embankment
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल के पूर्वी-उत्तरी क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ते जल स्तर को लेकर ड्रेनेज खंड ड्यूटी के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है, लेकिन तटबंध पर जलस्तर का अभी कोई दबाव नहीं है। ड्रेनेज खंड के जिम्मेदारों का दावा है कि जल स्तर में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी जरूर हुई है लेकिन, इससे तटबंध को कोई नुकसान नहीं हो सकता।
विज्ञापन


तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण करमैनी बेलौली तटबंध पर राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़त देखी जा रही है। 19.2 किलोमीटर लंबा यह तटबंध बदहाल है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी बांध की जर्जरता पर क्षेत्रीय जनता समय-समय पर सवाल खड़ा करती रही है। उसके बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने रहे। बरसात शुरू होते ही नदी के जलस्तर में कई बार उछाल आया। कई स्थानों पर रिसाव की स्थिति का सामना भी करना पड़ा। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में हो रही बारिश के कारण नदी के जलस्तर में फिर उछाल आ गया है। नदी का जलस्तर वर्तमान समय में 75.6 मीटर पर पहुंच गया। वैसे तो लाल निशान 79.50 मीटर निश्चित है। खतरे के निशान से नदी का जलस्तर अभी काफी नीचे है। सहायक अभियंता राम उजागर लाल का कहना है कि नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे तटबंध पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। करमैनी-बेलौली तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। पूर्व में बाढ़ निरोधक कार्य करते हुए बांध की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed