{"_id":"67ba0e395aed3e56d103433b","slug":"increase-in-respiratory-patients-queue-in-hospital-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128956-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बढ़े सांस के रोगी, अस्पताल में कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बढ़े सांस के रोगी, अस्पताल में कतार
Sat, 22 Feb 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में जिला अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। एक सप्ताह पहले तक जहां करीब 10 से 15 मरीज आ रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या 25 से 30 तक पहुंच रही है। बुजुर्गों में यह समस्या अधिक नजर आ रही है। चिकित्सक वायु प्रदूषण के साथ ही धूल और सिगरेट के धुएं को इसका मुख्य कारण बता रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 1200 मरीजों ने इलाज कराया। मरीजों की भीड़ ओपीडी से लगाय सेंट्रल लैब तक थी। ओपीडी में मरीजों को देख रहे डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि कक्ष में बुजुर्गों के साथ ही युवा भी बीमारी की चपेट के आ रहे हैं। बताया कि बदलते मौसम में ज्यादा बलगम बनता है और सांस लेने वाली नलियों में संक्रमण के कारण नली में सूजन आ जाती है। इसलिए सांस नली में बलगम चले जाने और फेफड़ों में बलगम जमा हो जाने से सांस लेने में दिक्कत होती है।
इसके अलावा किसी परिवार के सदस्य को पहले से सांस का मरीज होने पर उस परिवार के अन्य सदस्य को यह बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। धूल, धुआं, धूम्रपान, वायु प्रदूषण के कारण भी सांस फूलने लगती है।