फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Incomplete projects await budget

Sant Kabir Nagar News: अधूरी परियोजनाओं को बजट का इंतजार

Fri, 30 Dec 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Incomplete projects await budget
अधूरी परियोजनाओं को बजट का इंतजार
विज्ञापन

दो साल पहले पूरे होने थे कुछ विकास कार्य
कहीं छह महीने तो कहीं साल भर से ठप है कार्य
संतकबीरनगर। बजट के अभाव में विकास की गति थम गई है। कई परियोजनाओं पर काम बंद है। हालांकि कुछ परियोजनाओं के लिए बजट भरपूर है।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018 में जिले के करमाखान, दानोकुईया, करही, धर्मसिंहवा और सालेहपुर में पाइप पेजयल परियोजना की मंजूरी मिली थी। इस परियोजना की लागत 1262.27 लाख रुपये थी। शासन ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए 631.35 लाख रुपये अवमुक्त भी किए। वर्ष 2020 में यह परियोजना पूरी होनी थी, लेकिन बजट की कमी से अधूरी पड़ी है।
करमाखान में राजकीय इंटर कॉलेज वर्ष 2017 में स्वीकृत हुआ था। वर्ष 2019 में ही कार्य पूर्ण हो जाना था। 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने के बाद भी अधूरा है। काटा मानसिंह में आईटीआई का कार्य भी बजट के अभाव में अधूरा है। वर्ष 2019-20 में परसा माफी और मुसहरा में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन बजट की कमी से पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सेमरियावां में राजकीय आईटीआई का निर्माण शुरू हुआ। इसका निर्माण कार्य 2020 में पूरा होना था, लेकिन बजट की कमी से कार्य पूरा नहीं हो पाया। परसा माफी में सद्भाव मंडप बन रहा है। बजट नहीं मिलने से काम रुका है। खलीलाबाद में राजकीय पुस्तकालय का निर्माण भी बजट की कमी से अधूरा है। समय माता मंदिर पोखरे का निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन परियोजनाओं के लिए बजट आवंटित
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि राजकीय महिला डिग्री कॉलेज पटनाखास के लिए 282.60 लाख रुपये, नर्सिंग कॉलेज चिलवनखोर के 27.58 लाख रुपये, बघौली और सेमरियावां में कामन सर्विस सेंटर के लिए 13. 07 -13 .07 लाख रुपये, राजकीय इंटर कॉलेज लोहसन के लिए 69 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। राजकीय कॉलेज गोपालपुर के लिए भी बजट आवंटित हुआ है। जल्द ही इन जगहों पर कार्य की गति बढ़वाई जाएगी। जिन परियोजनाएं पर काम बंद है, वहां के लिए बजट की मांग की गई है।
...
कोट
अधूरी परियोजनाओं के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। उम्मीद है जल्द शासन से बजट मिल जाएगा। इसके बाद कार्यदायी संस्थाओं से कार्य तेजी से कराया जाएगा।
-प्रेम रंजन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed