फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Income tax team returned on the fourth day after raid in industrial estate

Sant Kabir Nagar News: इंडस्ट्रियल एस्टेट में छापे के बाद चौथे दिन लौटी आयकर टीम

Mon, 13 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Income tax team returned on the fourth day after raid in industrial estate
टीम के जाने के बाद फैक्टरी के गेट पर खड़े कर्मचारी।
संतकबीरनगर। इंडस्ट्रियल एस्टेट खलीलाबाद में स्थित एक फ्लोर मिल तथा दो बिस्कुट फैक्टरियों पर गोरखपुर और लखनऊ से आई आयकर विभाग टीम की चार दिनों से की जा रही छापेमारी रविवार की देर शाम समाप्त हो गई। टीम के वापस जाने के बाद फैक्टि्रयों में काम फिर प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

जिले के इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित मक्खन लाल गोयल की फैक्टरी गोयल फ्लोर मिल के साथ ही पवन अग्रवाल की महावीर बिस्कुट फैक्टरी तथा अशोक अग्रवाल की श्रीधर बिस्कुट फैक्टरी पर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे आयकर विभाग की तीन टीमों ने एक साथ छापेमारी की। छापे के दौरान टीम खलीलाबाद के गोलाबाजार तक पहुंची।
विज्ञापन

छापेमारी का यह कार्य चार दिनों तक लगातार चलता रहा। तीन दिन की छापेमारी के बाद टीम गोयल फ्लोर मिल से रविवार की सुबह निकली। जबकि दो अन्य फैक्टरियों से रविवार की देर शाम टीम निकली और गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल फ्लोर मिल में तो छापे के दौरान भी फैक्टरी चलती रही, जबकि दो अन्य फैक्टि्रयों को जिन्हें टीम ने अपना कैंप कार्यालय बना लिया था, उसमें काम भी बंद करा दिया था। सोमवार से इन फैक्टरियों में भी बाकायदा काम शुरु हो गया और गेट पर पुलिस की जगह फैक्टरी के दरबानों ने ले ली। फिलहाल इस मामले को लेकर व्यापारियों में हलचल सोमवार को भी रही। उनका कहना था कि टीम को खलीलाबाद के बारे में पता चल गया है। अब वह कभी भी फिर आ सकती है।

परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखे लोग : इस आयकर सर्वे छापे का परिणाम जानने के लिए जिले के व्यापारियों के साथ ही अन्य लोगों में भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है। लोग यह जानने के लिए बेताब दिखाई दिए कि आखिर इस छापे का परिणाम क्या रहा। सर्वे छापे के लिए आई टीम ने क्या क्या किया। कुछ व्यापारियों ने गोलाबाजार में एक व्यापारी के यहां पहुंची टीम के सदस्यों से यह पूछा था कि आखिर क्या हो रहा है। इसके बारे में अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। कुल मिलाकर इस गोपनीय सर्वे छापे के परिणाम को जनता जानना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed