फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   including head master Four teacher suspended

चार शिक्षक निलंबित

Tue, 18 Oct 2016 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 18 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 including head master Four teacher suspended
प्रतीकात्मक चित्र
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा और बीईओ के लगातार दो दिन के निरीक्षण में सांथा ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय केचुआखोर बंद मिला। इसके साथ ही विद्यालय पर तमाम तरह की अनियमितता मिली। डीसी की रिपोर्ट पर बीएसए ने विद्यालय पर तैनात हेडमास्टर समेत चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल और सांथा को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन


बीएसए गजराज प्रसाद यादव ने बताया कि जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने रिपोर्ट दी है कि नौ सितंबर को प्राथमिक विद्यालय केचुआखोर का निरीक्षण किया था। जिसमें सहायक अध्यापक नवीन अनुपस्थित थे। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सांथा ने रिपोर्ट दी कि आठ सितंबर के निरीक्षण में विद्यालय बंद मिला था। इसके साथ ही गांव वालों ने शिकायत की थी कि विद्यालय का समस्त स्टाफ हमेशा गायब रहता है।  विद्यालय बंद मिलना अनियमितता की श्रेणी में आता है। चार अध्यापकों के बावजूद विद्यालय बंद होना गंभीर मामला है।
विज्ञापन


शिक्षकों द्वारा स्वेच्छाचारी आचरण अपनाया जाना, विद्यालय समय से न खुलने की सूचना अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिया जाना व विद्यालय का शैक्षिक स्तर एवं व्यवस्था में लगातार गिरावट आने के आरोप में इंचार्ज प्रधानाध्यापक  सबरून्निसा, सहायक अध्यापक शिवेंद्र प्रसाद मिश्र, नवीन, विनय कुुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में सभी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय केचुआखोर से संबद्ध रहेंगे। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल और सांथा को संयुक्त रूप से दी गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लगातार विद्यालयों की चेकिंग कराई जा रही है। जहां कमी मिल रही है वहा पर कार्रवाई हो रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed